राजस्थान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: चेतना को बाहर निकालने का प्लान B असफल

0
15
राजस्थान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: चेतना को बाहर निकालने का प्लान B असफल

राजस्थान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: चेतना को बाहर निकालने का प्लान B असफल

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में तीन साल की चेतना सोमवार को खेत में खेलते समय 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। उसे बचाने के लिए पहले देसी तरीकों और फिर पाइलिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ये योजनाएं फेल हो गईं।

राजस्थान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: चेतना को बाहर निकालने का प्लान B असफल
राजस्थान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: चेतना को बाहर निकालने का प्लान B असफल

मिट्टी ढहने का खतरा

रेतीली जमीन के कारण ज्यादा खुदाई से बोरवेल के पास मिट्टी गिरने का खतरा है। बच्ची को बचाने के लिए अब फिर से जेसीबी और पाइलिंग मशीन का सहारा लिया जा रहा है।

बच्ची की स्थिति पर चिंता

बोरवेल में डाले गए कैमरे में चेतना नजर नहीं आ रही, जिससे उसकी हालत का पता लगाना मुश्किल हो गया है। वह कई घंटों से बिना खाना-पानी के फंसी हुई है।

गांववालों की नाराजगी

गांववाले प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

सभी की उम्मीदें और दुआएं चेतना के सुरक्षित बचाव के लिए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें