VRS लेने की खुशी मातम में बदली, विदाई के दिन पत्नी का निधन
राजस्थान के कोटा से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दादाबाड़ी इलाके में रहने वाले देवेंद्र कुमार ने अपनी बीमार पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए सेवानिवृत्ति से तीन साल पहले ही VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लिया। लेकिन जिस दिन उन्होंने VRS लिया, उसी दिन उनकी पत्नी का निधन हो गया।

पत्नी की देखभाल के लिए छोड़ी नौकरी
देवेंद्र कुमार सेंट्रल वेयर हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी दीपिका काफी समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रही थीं। देवेंद्र ने अपनी पत्नी की सेवा के लिए अपनी नौकरी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया और VRS ले लिया।
विदाई समारोह में हुआ दुखद हादसा
देवेंद्र के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनके VRS लेने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में सभी देवेंद्र को माला पहनाकर नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे थे। इसी दौरान, पत्नी दीपिका ने भी देवेंद्र को माला पहनाई। लेकिन कुछ ही देर बाद दीपिका को चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
राजस्थान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: चेतना को बाहर निकालने का प्लान B असफल
अस्पताल में मौत की पुष्टि
परिवार और दोस्तों ने तुरंत दीपिका को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को गहरा सदमा दिया।
नियति का अजीब खेल
जिस पत्नी की देखभाल के लिए देवेंद्र ने नौकरी छोड़ी थी, वही पत्नी विदाई समारोह के दिन दुनिया से चली गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। देवेंद्र के परिवार और दोस्तों के साथ शहरवासी भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
इस घटना ने यह सिखाया है कि जीवन कितना अनिश्चित और अप्रत्याशित हो सकता है।








