भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने खोला टॉर्चर का राज़

0
4
भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने खोला टॉर्चर का राज़
भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने खोला टॉर्चर का राज़

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता ने खुद को मारी गोली, आर्थिक दबाव के चलते उठाया कदम

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भाजपा नेता और नगर महामंत्री जितेंद्र मेवाफरोष ने रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उनके घर के बाहर हुई, जहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मारी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने खोला टॉर्चर का राज़
भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने खोला टॉर्चर का राज़

सहारा निवेश के चलते बढ़ी परेशानी

जितेंद्र मेवाफरोष लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उनके परिजनों के अनुसार, सहारा कंपनी में काम करते समय उनके कहने पर कई लोगों ने पैसा निवेश किया था। सहारा में निवेशकों का पैसा फंसा हुआ था, जिसके लिए लोग जितेंद्र पर पैसा वापस दिलाने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा, उनके ऊपर कुछ कर्ज भी था, जिसे लेकर कर्जदाता लगातार तगादा कर रहे थे।

आत्महत्या से पहले मिला था फोन

मृतक के भाई वीरू मेवाफरोष ने बताया कि हाल ही में उनके भाई को पैसे की मांग को लेकर फोन आया था, जिससे वे काफी परेशान थे। भाई ने कहा, “सहारा में पैसा फंसने की वजह से लोग उन पर दबाव बना रहे थे। दो दिन पहले भी इसी संबंध में फोन आया था। यह बात उनके तनाव को और बढ़ा रही थी।”

दिल्ली क्राइम: शकरपुर में स्कूल के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या

पुलिस जांच जारी

दतिया कोतवाली थाने के प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में आर्थिक तनाव को कारण माना जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या के सही कारणों का पता मृतक के परिजनों के बयान के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


सहायता के लिए हेल्पलाइन

नोट: यदि आपके या आपके किसी परिचित के मन में आत्महत्या का विचार आ रहा है, तो यह एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपकी मदद करेंगे। याद रखें, हर समस्या का समाधान है। जान है तो जहान है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें