IPL 2025 Date Announced: 21 मार्च को होगा आगाज, AGM में हुए कई अहम फैसले
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का इंतजार खत्म हुआ! बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 12 जनवरी को इस बहुप्रतीक्षित सीजन की शुरुआत की तारीख की घोषणा कर दी। यह टूर्नामेंट 21 मार्च 2025 को धमाकेदार ओपनिंग मुकाबले के साथ शुरू होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 25 मई 2025 को खेला जाएगा।

AGM में हुए बड़े फैसले
रविवार को आयोजित बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (AGM) में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के वेन्यू की पुष्टि की गई, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द होगा। इसके साथ ही आईपीएल कमीश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है।
नए सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन
इस मीटिंग में देवजीत सैकिया को बीसीसीआई का नया सचिव चुना गया, जबकि प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष बने। दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। सैकिया पहले बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के तौर पर काम कर रहे थे और अब उन्हें स्थाई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज को हार्ट अटैक, सेकंड्स में हुई मौत
चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम सेलेक्शन पर अपडेट
भारतीय टीम को अगले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है। हालांकि, अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है। इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होगी, जिसमें टी20 टीम की घोषणा हो चुकी है, जबकि वनडे टीम का ऐलान बाकी है।
राजीव शुक्ला ने बताया कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम का चयन 18-19 जनवरी को होने वाली बैठक में किया जाएगा। इसी दौरान टीम की आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।








