महाकुंभ 2025: रेलवे ने जारी की 13,000+ ट्रेनों की सूची, जानें टाइमिंग और रूट्स!

0
9

महाकुंभ 2025: भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी

भारतीय रेलवे ने महाकुंभ 2025 में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। यह महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आयोजित इस भव्य आयोजन में पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान शामिल हैं।

महाकुंभ 2025: रेलवे ने जारी की 13,000+ ट्रेनों की सूची, जानें टाइमिंग और रूट्स!
महाकुंभ 2025: रेलवे ने जारी की 13,000+ ट्रेनों की सूची, जानें टाइमिंग और रूट्स!

महाकुंभ के लिए 13,000 से अधिक ट्रेन सेवाएं

रेलवे ने आयोजन के लिए 13,000 से अधिक ट्रेन सेवाओं की योजना बनाई है, जिसमें:

  • 10,000 नियमित सेवाएं
  • 3000 स्पेशल ट्रेनें
  • 560 रिंग रेल ट्रेनें

यह योजना विशेष रूप से प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, और चित्रकूट जैसे शहरों के बीच संपर्क बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है।

प्रयागराज से 16 स्‍पेशल ट्रेनें

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने प्रयागराज से अन्य गंतव्यों को जोड़ने के लिए 16 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हो सके।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल:

  1. ट्रेन 7701: गुंटूर से आजमगढ़
    • प्रस्थान: 23:00 बजे
    • आगमन: दूसरे दिन 17:15 बजे
    • तारीख: 24 जनवरी
  2. ट्रेन 7702: आजमगढ़ से गुंटूर
    • प्रस्थान: 19:45 बजे
    • आगमन: दूसरे दिन 09:00 बजे
    • तारीख: 26 जनवरी
  3. ट्रेन 7707 और 7708: मौला अली ↔ आजमगढ़
    • प्रस्थान: 18 जनवरी और 21 फरवरी (7707)
    • वापसी: 20 जनवरी और 23 फरवरी (7708)
  4. ट्रेन 7711 और 7712: मौला अली ↔ गया
    • प्रस्थान: 19 जनवरी (7711)
    • वापसी: 21 जनवरी (7712)
  5. ट्रेन 7719 और 7720: गुंटूर ↔ गया
    • प्रस्थान: 25 जनवरी (7719)
    • वापसी: 27 जनवरी (7720)
  6. ट्रेन 7721 और 7722: नांदेड़ ↔ पटना
    • प्रस्थान: 22 जनवरी (7721)
    • वापसी: 24 जनवरी (7722)
  7. ट्रेन 7725 और 7726: काचीगुडा ↔ पटना
    • प्रस्थान: 25 जनवरी (7725)
    • वापसी: 27 जनवरी (7726)

दिल्ली में अवैध एंट्री का पर्दाफाश: कैसे बनते थे फर्जी दस्तावेज, बांग्लादेशी सिंडिकेट का पूरा सच

यात्रा को बनाए आसान और सुविधाजनक

रेलवे द्वारा यह पहल महाकुंभ मेले की भीड़ को व्यवस्थित करने और तीर्थयात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों की सूची और शेड्यूल श्रद्धालुओं के लिए कंफर्म टिकट पाने की संभावनाओं को भी बढ़ाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें