ममता और अखिलेश के बाद तेजस्वी का कांग्रेस को दिल्ली में झटका
दिल्ली विधानसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक की स्थिति पर बोलते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया, “इंडिया ब्लॉक पहले से ही लोकसभा चुनावों के लिए बना था। बिहार में हम शुरू से एकजुट थे।”
दिल्ली चुनाव में आरजेडी के भाग लेने की संभावना पर उन्होंने कहा, “अभी तक पार्टी ने यह निर्णय नहीं लिया है कि दिल्ली चुनाव लड़ेंगे या नहीं।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं, और यहां जनता ने हमेशा साथ दिया है।

जनता को चाहिए नया विकल्प
बिहार के राजनीतिक बदलावों पर चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा, “इस बार हमारा लक्ष्य सरकार बनाना है। पिछले चुनाव में 6-7 सीटों की वजह से चूक हुई, लेकिन इस बार जनता नए बदलाव की उम्मीद कर रही है। वह नए बीज के जरिए एक नई सोच चाहती है।”
फ्री पेट्रोल देने से इनकार पर जान से मारने की धमकी: SUV में तेल भरवाने पहुंचा था दारोगा का बेटा
अखिलेश यादव का समर्थन
अखिलेश यादव ने भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, उन्हें और अवसर मिलना चाहिए। हमें पूरा भरोसा है कि दिल्ली की माताएं और बहनें फिर से अरविंद केजरीवाल को मौका देंगी।”
अखिलेश ने समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “हम हर तरह से दिल्ली के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। अगर आप हमारी मदद चाहेंगे, हम आपको निराश नहीं करेंगे।”







