सूरजपुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के चार सदस्य – प्रदीप, आमिर, संतोष और मालती को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आमिर की पत्नी अनम फरार है।

कैसे करती थी ठगी?
यह गैंग भोले-भाले लोगों को फंसाकर झूठी शादी करवाता था। शादी के बाद दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। गैंग के सदस्य रिश्तेदार बनकर शादी की प्रक्रिया पूरी करते थे। मालती महिला दुल्हन की मां या मौसी बनकर धोखाधड़ी में शामिल रहती थी।
70 घंटे से बोरवेल में फंसी मासूम चेतना: रैट माइनर्स से उम्मीदें, मां ने त्यागा अन्न-जल
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित परिवार की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और गैंग का पर्दाफाश किया। एक लड़की को ठगी से बचाकर सुरक्षित बरामद किया गया। गिरोह अब तक 12 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
मुख्य आरोपी
मुख्य आरोपी प्रदीप और आमिर की पत्नी अनम पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि फरार महिला अनम को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह गिरोह 1-2 लाख रुपये लेकर शादी तय करता था। भोली-भाली महिलाओं और लड़कियों को बहला-फुसलाकर गैंग में शामिल किया जाता था।








