
गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और एक गंभीर शिकायत दर्ज की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र सौंपते हुए बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

केजरीवाल ने क्या आरोप लगाए?
केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि प्रवेश वर्मा खुलेआम महिलाओं को 1100 रुपये बांट रहे हैं और नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं। यह आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने यह भी मांग की है कि संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) को तत्काल सस्पेंड और ट्रांसफर किया जाए।
बीजेपी नेता का जवाब
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैं दिल्ली की हर जरूरतमंद महिला की मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं। पेंशन से लेकर नौकरियों तक, हर संभव सहायता दी जाएगी।”
त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा, अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
भाजपा नेता ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, भाई ने खोला टॉर्चर का राज़
दिल्ली चुनाव 2025:
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।







